UP Bhulekh – उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व परिषद विभाग ने अब उत्तर प्रदेश राज्य के सभी तहसील भूलेख खतौनी नकल को अपने अधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in पर ऑनलाइन लोगो के लिए उपलब्ध करा दिया हैं. आप इस UP Bhulekh Portal पर जाकर Khasra Khatauni UP, भू नक्शा, भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
पहले UP Bhulekh Khatauni की जानकारी चाहिए होती थी. तो तहसील और पटवारी का चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन इस समय आप Bhulekh Uttar Pradesh की जानकारी को घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश से संबंधित दस्तावेज़ को डाउनलोड कर सकते हैं. इस पोस्ट में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन Land Record Uttar Pradesh को कैसे देखते हैं? इसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
- रियल टाइम खतौनी की नकल देखे
- BhuNaksha (Uttar Pradesh) देखे
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखे
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
- निष्क्रांत सम्पति
- शत्रु सम्पति
- राजकीय आस्थान
- रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड
- बैंक बंधक डैशबोर्ड
- सरकारी भूमि खोजे
- भू नक्शा डैशबोर्ड
- UP Bhulekh Contact Details
- Other Land Services
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की अधिकारिक वेबसाइट से भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- भूलेख खतौनी नकल उत्तर प्रदेश को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें” के विकल्प को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों (जनपद) की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर आपको तीन स्टेप्स फ्लो करने हैं. आप पहले अपने जनपद के नाम को सेलेक्ट करें. फिर अपने तहसील को सेलेक्ट करें. उसके बाद अपने ग्राम के नाम को सेलेक्ट करें.

यदि आपको अपने ग्राम के नाम को लिस्ट में आसानी से सर्च करना हैं. तो दिए गए हिंदी वर्णमाला में से अपने ग्राम के नाम के पहला अक्षर को सेलेक्ट करें. अब सिर्फ उसी अक्षर से शुरू होने वाली सभी ग्राम के नाम की लिस्ट आपके सामने प्रदर्शित हो जाती हैं.
- अब आपके सामने जो नई पेज ओपन होती हैं. यहाँ पर आपको भूलेख खतौनी की जानकारी प्राप्त करने के लिए चार आप्शन दिखाई देते हैं.
- खसरा / गाटा संख्या दुवारा खोजें
- खाता संख्या दुवारा खोजें
- खातेदार के नाम दुवारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें
आप अपने अनुसार इनमे से विकल्प का चुनाव करके सर्च बॉक्स में वह दर्ज करें. फिर “खोजे” बटन पर क्लिक करें. आपके सामने भू अभिलेख सूचि ओपन हो जाती हैं. इनमे से आप अपने भू अभिलेख को सेलेक्ट करें. फिर “उद्धरण देखे” को क्लिक करें.

- अब आपके सामने captcha solve करने का आप्शन आ जाता हैं. Captcha Code को सही से भरकर Continue पर क्लिक करें.

- आपने जो भू अभिलेख सूचि में से जिसको सेलेक्ट किया था. उसका पूरा विवरण आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं. जहाँ पर आपको खाताधारक का नाम, क्षेत्रफल, खाता / खसरा संख्या रिकॉर्ड दिखाई देता हैं.

भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें
उत्तर प्रदेश राज्य में जब आप कोई जमीन खरीद रहे हैं. तो आपको यह पता कर लेनी चाहिए की उस जमीन पर कोई कानूनी विवाद तो नहीं हैं. इसको कैसे पता करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
- भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर “भूखण्ड /गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” के विकल्प को सेलेक्ट करें.
- यहाँ पर आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों (जनपद) की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर आपको तीन स्टेप्स फ्लो करने हैं. आप पहले अपने जनपद के नाम को सेलेक्ट करें. फिर अपने तहसील को सेलेक्ट करें. उसके बाद अपने ग्राम के नाम को सेलेक्ट करें.

- अब आपको भूखंड का खसरा या गाटा संख्या को सर्च बॉक्स में दर्ज करके “खोजे” बटन को क्लिक करें. आपके सामने भूखंड / गाटे की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. उसमे से अपने भूखंड को सेलेक्ट करें. फिर “गाटा प्रस्थिति” को क्लिक करें.

- अब आपके सामने भूखण्ड / गाटे के वाद ग्रस्त का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं. आपने जो खसरा संख्या को दर्ज किया हैं. उस पर कोई कानूनी विवाद चल रहा हैं. तो उसके बारे में यहाँ पर जानकारी प्राप्त हो जाती हैं.
भूखण्ड /गाटे का यूनिक कोड ऑनलाइन निकालें
- भूखण्ड /गाटे का यूनिक कोड ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा.
- होम पेज पर “भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने” के विकल्प को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों (जनपद) की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर आपको तीन स्टेप्स फ्लो करने हैं. आप पहले अपने जनपद के नाम को सेलेक्ट करें. फिर अपने तहसील को सेलेक्ट करें. उसके बाद अपने ग्राम के नाम को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आपको खसरा या गाटा संख्या को सर्च बॉक्स में दर्ज करके फिर “खोजे” पर क्लिक करें. अब आपके सामने भूखण्ड /गाटे का यूनिक कोड की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. जिसमे मालिक का नाम और यूनिक कोड दिखाई देता हैं.

भूखण्ड /गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- भूखण्ड /गाटे के विक्रय की स्थिति ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज पर “भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने” के विकल्प को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों (जनपद) की लिस्ट दिखाई देती हैं. यहाँ पर आपको तीन स्टेप्स फ्लो करने हैं. आप पहले अपने जनपद के नाम को सेलेक्ट करें. फिर अपने तहसील को सेलेक्ट करें. उसके बाद अपने ग्राम के नाम को सेलेक्ट करें.

- यहाँ पर आपको खसरा या गाटा संख्या को सर्च बॉक्स में दर्ज करके फिर “खोजे” पर क्लिक करें. अब आपके सामने भूखण्ड /गाटे के विक्रय की लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इनमे से अपने भूखण्ड/गाटे को सेलेक्ट करें. फिर “विक्रय प्रस्थिति” के बटन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने भूखण्ड /गाटे के विक्रय की स्थिति विवरण प्रदर्शित हो जाती हैं.

भू नक्शा उत्तर प्रदेश देखें
- भू नक्शा उत्तर प्रदेश को ऑनलाइन देखने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना होगा.
- अब अपने जिला, तहसील, गांव और Plot No सेलेक्ट करना हैं.

- आपने जिस Plot No का चुनाव किया हैं. उसका विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाता हैं. Map Report पर क्लिक करके भू नक़्शे का PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

- Map Report पर क्लिक करने पर भू नक्शा ओपन हो जाता हैं. जिसमे भूमि नक्शा विवरण दिया होता हैं. Plot Report PDF को सेलेक्ट करके भू नक्शे को डाउनलोड कर सकते हैं.

| सम्बंधित लेख |
|
| भूलेख नक्शा यूपी ऑनलाइन देखें | उत्तर प्रदेश जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन कैसे देखें |
| गाटा संख्या से खतौनी देखें | उत्तर प्रदेश सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन कैसे बनाएं |
Bhulekh UP (FAQ)
यूपी भूलेख पोर्टल क्या हैं?
यूपी भूलेख उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व परिषद विभाग के द्वारा जारी किया गया ऑफिसियल भूमि अभिलेख वेब पोर्टल हैं. जो उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जमीन के रिकॉर्ड का डिजिटल डेटाबेस हैं. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के निवासियों को ऑनलाइन जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड को उपलब्ध कराना हैं. जिससे वह घर बैठे ही अपनी किसी भी जमीन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सके. और अपनी सभी दस्तावेज़ की जाँच भी कर सके.
भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश से संबंधित समस्या के लिए क्या करें?
अगर भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश के विवरण में कोई त्रुटी हो तो आप अपने तहसील कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. या राजस्व मंडल के नम्बर – 0522 2217155 और ईमेल आई डी – [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं.
क्या किसी के नाम से भी जमीन की जानकारी को ऑनलाइन देख सकते हैं?
हाँ यदि आपको खसरा / गाटा संख्या पता नही हैं. तब भी आप अपने नाम से अपनी किसी भी जमीन के रिकॉर्ड को यूपी भूलेख पोर्टल पर देख सकते हैं. यह सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध हैं.
भूलेख उत्तर प्रदेश को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी हैं?
भूलेख उत्तर प्रदेश को ऑनलाइन देखने के लिए राजस्व मंडल उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ हैं.
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के लाभ
UP Bhulekh Portal उत्तर प्रदेश राज्य के सभी निवासियों को उनके जमीन की जानकारी प्राप्त करने में सहायता करता हैं. अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी किसी भी जमीन की जानकारी को ऑनलाइन मात्र पांच मिनट में ही देख सकते हैं. इस पोर्टल के आ जाने से अब पटवारी और तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ता हैं. जिससे समय की बहुत ही बचत हो रही हैं. पहले के समय में जो उत्तर प्रदेश राज्य में जमीन की खरीद – बेच में जो भ्रष्टाचार होता था. उसमे कमी आई हैं.
यूपी भूलेख हेल्पलाइन
कम्प्यूटर सेल
राजस्व परिषद्, लखनऊ
उत्तर प्रदेश
0522-2217145
[email protected]